{"_id":"67c74027d17f00c15601df78","slug":"video-police-caught-arms-factory-and-two-criminals","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी...बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने कर दिया ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी...बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने कर दिया ऐसा हाल
मथुरा में एसओजी और छाता पुलिस ने हथियार की फैक्टरी चलाने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य सरगना भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पहले उन्हें अस्पताल में और फिर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव दद्दीगढ़ी से पहले निर्माणाधीन कॉलोनी स्थित मकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख हथियार बनाने वाले तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक पुलिस को गच्चा देखकर भाग निकला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।