Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
VIDEO : A tusker elephant entered the paddy procurement centre in Korba late at night and wreaked havoc
{"_id":"675bf0015e6efb9a1a0b4dc7","slug":"video-a-tusker-elephant-entered-the-paddy-procurement-centre-in-korba-late-at-night-and-wreaked-havoc","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोरबा में देर रात धान खरीदी केंद्र में घुसकर दंतैल हाथी ने मचाई तबाही, पांच बोरा धान किया बर्बाद, एक घर को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोरबा में देर रात धान खरीदी केंद्र में घुसकर दंतैल हाथी ने मचाई तबाही, पांच बोरा धान किया बर्बाद, एक घर को तोड़ा
कोरबा में धान मंडी में हाथी पिछले साल की तरह इस साल भी चचिया धान मंडी में हाथी उत्पात मचा रहे है। बीती रात एक हाथी धान मंडी में घुस गया और पांच बोरा धान को नुकसान पहुंचाया। केंद्र के कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों की मौजूदगी के कारण कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों की आवाजाही होने लगी है। बीती रात धान मंडी में घुसकर एक हाथी ने पूरी रात तांडव मचाया। हाथी ने मंडी में रखे पांच बोरी धान को बर्बाद कर दिया। केंद्र के कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मंडी में तांडव करने के बाद हाथी गांव में घुस गया,जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।हालांकि वन अमला हाथियों की निगरानी करने में जुटा है,बावजूद इसके ग्रामीणों के जान माल की रक्षा नहीं हो पा रही है,जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है।
स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी गांव की तरफ विचरण करता रहा जिसे ग्रामीण डरे समय हुए थे और रात भर जागने को मजबूर हो गए। दंतैल हाथी विशालकाय था जिसे गांव से किस के घर से एक ट्रैक्टर लेकर लाइट जलाने के बाद ग्रामीण में काफी देर तक आवाज लगाया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल में खदेड़ा गया।
ग्रामीणों की माने तो हाथी कभी भी धान मंडी या गांव की तरफ आ सकता है इसलिए हादसे वन विभाग को भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहने की जरूरत है कई किसानों को अपने खेत में धान काटने जाने के लिए डर बना हुआ है की कहानी हाथी ना आ जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।