{"_id":"68639438cb6a2f9bc7033ce0","slug":"video-video-of-youths-doing-stunts-in-electric-auto-goes-viral-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोखिम में डाली जान: कोरबा में बाइक के बाद चलते ऑटो में किया युवकों ने स्टंट, कार सवार ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिम में डाली जान: कोरबा में बाइक के बाद चलते ऑटो में किया युवकों ने स्टंट, कार सवार ने बनाया वीडियो
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:24 PM IST
Link Copied
कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना कॉफी प्वाइंट मार्ग पर हुई, जहां ऑटो में सवार युवक स्टंट करते हुए नजर आए। ऑटो में सवार युवक दोनों तरफ हाथ निकालकर स्टंट कर रहे हैं। यह रास्ता सकरा है और स्टंट करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के स्टंट की निंदा कर रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि स्टंट करते समय कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती थी, क्योंकि इलेक्ट्रिक ऑटो हल्की होती है और दोनों तरफ युवक बार-बार बाहर निकाल कर खड़े हो रहे थे। वहीं ऑटो की रफ्तार भी काफी तेज थी। पीछे आ रहे चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बालको की कॉफी प्वाइंट रोड में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार बाइक पर स्टंट करते लोग वीडियो वायरल कर चुके हैं। अब ऑटो में भी स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कॉफी प्वाइंट देखने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। जहां परिवार सहित वहीं बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के अलावा दूसरा जिलों से भी लोग फोटो वीडियो बनाने के लिए यहां आते हैं। लोगों की माने तो कॉफी प्वाइंट मुख्य मार्ग पर कई बार आसामाजिक तत्वों का भी सामना करना पड़ता है। जहां लोग शराब खोरी करते नजर आते हैं। यह नहीं कई बार मारपीट की घटना भी सामने आ चुकी है। लोगों की मांग है कि ऐसी जगह पर लगातार पुलिस की गश्त होनी चाहिए और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।