सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Four workers injured after furnace puncture in steel plant one critical treatment ongoing in Raigarh

Raigarh: इस्पात में फर्नेश पंचर होनें से मची अफरा-तफरी, चार श्रमिक घायल, एक की हालत गंभीर, उपचार जारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:59 PM IST
Four workers injured after furnace puncture in steel plant one critical treatment ongoing in Raigarh
रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर रायगढ़ इस्पात एण्ड पॉवर प्राईवेट लिमिटेड में अचानक फर्नेश पंचर हो जाने की घटना में चार श्रमिक घायल हो गए है। घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला पंूजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम गेरवानी में स्थित रायगढ़ इस्पात एण्ड पॉवर प्राईवेट लिमिटेड में रोजाना की भांति वहां काम करने वाले श्रमिक अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास फर्नेश नंबर 2 में अचानक एक धमाके से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बताया कि अचानक ब्लास्ट जैसी आवाज आने से भय का माहौल निर्मित हो गया था और जैसे ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चार लोग अमरेश कुमार, फिरोज आलम खान, रामनाथ सूर्यवंशी, फूलेंद्र कुमार घायल अवस्था में पड़े थे। बताया जा रहा है कि कुछ श्रमिकों के हाथ पैर 10 प्रतिशत तक झुलस गए हैं वहीं उनके मुंह में भी स्टीम घुस गया हैं और एक श्रमिक उपर से कूदने के दौरान घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना के बाद तत्काल घायलों को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत सामान्य है वहीं एक को गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मास्चर के कारण होती है घटना
रायगढ़ इस्पात एण्ड पॉवर प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार पंडा ने बताया कि बरसात के दिनों में रॉ मटेरियल में कुछ मास्चर आ जाता है इस दौरान फर्नेश जब हीट होता है तो कभी-कभी इस तरह की घटना होती है। आज हुई घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी और उपर में जो श्रमिक थे उन्हें जहां जगह मिला वहां कूद गए। इस दौरान चार श्रमिकों को चोट आई है।

जांच उपरांत होगी कार्रवाई
औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि रायगढ इस्पात में आज फर्नेश पंचर हुआ है जिसमें चार श्रमिक घायल हुए है। लगभग 10 प्रतिशत झुलसे हैं और एक श्रमिक का हाथ टूटा है। चारो का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में जांच उपरंात कार्रवाई की जाएगी।

इन श्रमिकों को आई चोट
1. अमरेश कुमार 34 साल (सीनियर फिटर)
2. फिरोज आलम खान 35 साल (फोर मेन)
3. रामनाथ सूर्यवंशी, जांजगीर चांपा 23 साल, (इलेक्ट्रिशियलन)
4. फूलेंद्र कुमार 27 साल, (फोर मेन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बदायूं में सब्जी भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, व्यापारी की मौत

24 Jun 2026

फर्रुखाबाद में डीजीजीआई का बड़ा छापा, शंख छाप तंबाकू के ठिकानों पर सघन जांच

24 Jun 2026

राम मंदिर प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

24 Jun 2026

आईजी, डीआईजी ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा

24 Jun 2026

पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल

24 Jun 2026
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल के विरोध में पुराने कलेक्ट्रेट में जिला अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन, नारेबाजी

24 Jun 2026

VIDEO: अलीगंज अग्निकांड: एलडीए ने शुरू की कार्रवाई, इमारत पर नोटिस लगाई गई, बैरीकेडिंग हटाई गई

24 Jun 2026
विज्ञापन

उरई: मेटा का अलर्ट बना जीवन रक्षक, सात मिनट में घर पहुंची पुलिस, बची छात्र की जान

24 Jun 2026

फिरोजपुर में डीसी दीपशिखा ने एसआईआर के बारे में दी जानकारी

युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मोगा जिला प्रशासन के साथ की मीटिंग

Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला को स्कॉर्पियो में ले जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

24 Jun 2026

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक छुड़ाए, दो गिरफ्तार

24 Jun 2026

मोगा में बधनी कलां पुलिस ने 1100 नशीली गोलियों सहित दो आरोपी पकड़े

Bilaspur: जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य विषय बंद होने पर दो घंटे चक्का जाम

24 Jun 2026

चानौत में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, जंजीरों में बंधकर जताया रोष

24 Jun 2026

Hamirpur: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- नप सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में हेरा फेरी

अजनाला हथियार बरामदगी मामले में भाजपा पर बरसे कुलदीप धालीवाल

24 Jun 2026

कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे किसान, लगे मुर्दाबाद के नारे

24 Jun 2026

Sirmour: नाहन में नगर परिषद के चुनावों को लेकर मौके पर जुटे पार्षद

24 Jun 2026

VIDEO: सामूहिक विवाह में 58 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

24 Jun 2026

VIDEO: सोनभद्र में दो अस्पताल सील, सीएचसी से मरीज की चोरी में आया था नाम

24 Jun 2026

मानसून की बेरुखी से चंडीगढ़ के किसान परेशान, धान की रोपाई में देरी से गेहूं फसल पर संकट

गायत्री शक्तिपीठ में गूंजे मंत्र, गायत्री जयंती-गंगा दशहरा पर हवन-पूजन

24 Jun 2026

Shahjahanpur: तिराहे पर लगेगा रोबोट और बड़ा टेलीविजन का प्रतीक, ऐतिहासिक विरासत भी सहेजी

24 Jun 2026

मोहर्रम: शाहजहांपुर के दिलाजाक इमामबाड़े में रखा गया ताजिया, शुरू हुई ताजियेदारी

24 Jun 2026

हांसी के सीसर गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत

24 Jun 2026

रेवाड़ी में डीएपी के लिए मारामारी शुरू, सुबह से लाइन में खड़े किसान

24 Jun 2026

VIDEO: मनमानी ब्लास्टिंग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

24 Jun 2026

VIDEO: मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

24 Jun 2026

VIDEO: गाजीपुर में जलनिकासी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चारदीवारी तोड़ी

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed