{"_id":"69ef82d40c21c658db02bac2","slug":"five-accused-of-assault-robbery-and-vandalism-arrested-sent-to-jail-under-robbery-charges-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4217685-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में लूटपाट और तोड़फोड़, 1.50 लाख रुपये लूटे गए; पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में लूटपाट और तोड़फोड़, 1.50 लाख रुपये लूटे गए; पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:58 PM IST
रायगढ़ जिला मुख्यालय के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में रविवार 26 अप्रैल 2026 की रात एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वारदात स्पष्ट दिख रही थी।
कैदीमुड़ा निवासी उपेंद्र सिंह ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 की शाम वह अपने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में खड़ी कार को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। युवकों ने उपेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित बचने के लिए अपने ऑफिस की तरफ भागे। आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। उन्होंने ऑफिस स्टाफ के साथ भी मारपीट की और कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल फोन छीन लिया। नगदी काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत के बाद जूटमिल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने पांच आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहू और गणेश दास महंत उर्फ नानु शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम बताए। उन्होंने टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 370 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि भागते समय कुछ रकम गिर गई थी और कुछ खर्च हो गई। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।