{"_id":"69ef3d2eececa66a200dde65","slug":"video-una-aparajita-100-million-smiles-program-organized-at-government-senior-secondary-school-kotla-kalan-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:10 PM IST
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें होमगार्ड कंपनी कमांडेंट ऊना हितेश लखनपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान के दौर में आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बनना सीखो और जिंदगी में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपने आप को कभी भी किसी से कम मत आंको और अपने लक्ष्य तय करो और उसे प्राप्त करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करो। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को करियर टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉक्टर कनिका राणा ने बच्चियों को शारीरिक बदलाव के बारे में जागरूक करते हुए पीरियड आने की समस्या के बारे में भी जागरूक किया और कहा कि खून की कमी ज्यादातर मुख्य समस्या बनती जा रही है। इसके लिए फल खाओ और जो स्कूल में दवाई दी जा रही है उनका नियमित तौर पर सेवन करो। अच्छा खाना खाओ दूध जरूर पिए और खुलकर पानी का सेवन करें। जंक फूड खाने से परहेज करें घर का बना हुआ खाना ही खाएं रोज व्यायाम करें और खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को योग व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल शालिनी कौंडल ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चों को अपने समस्याएं व्यक्त करने का मंच मिलता है तो वहीं दूसरी और उनमें मानसिक और शारीरिक रूप से भी बौद्धिक विकास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।