{"_id":"69ef3c41f085d49006010f8d","slug":"video-dc-anupama-anjali-heard-95-complaints-at-the-mini-secretariat-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: डीसी अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में सुनीं 95 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: डीसी अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में सुनीं 95 शिकायतें
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 95 नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की।
डीसी ने शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक यदि अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आता है, तो संबंधित विभाग की यह जिम्मेदारी है कि उसका निदान पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना है ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।