{"_id":"6864fde0598512d1ad0255a6","slug":"video-bike-rider-died-after-colliding-with-a-parked-trailer-in-raigarh-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत, घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार की मौत, घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाईक सवार एक युवक के टकरा जाने की घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सड़क पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सामारूमा निवासी राकेश यादव 25 साल बीती रात सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात ट्रेलर से टकरा गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद उक्त ट्रेलर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग में आये दिन भारी वाहन चालकों के द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ी कर देते है जिससे इस क्षेत्र में जहां छोटी मोटी दुर्घटनाओं के अलावा आवागमन में भी परेशानी होती है।बीती रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह शव सड़क पर रख कर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझज्ञने के प्रयास में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।