{"_id":"67a4aea3626d35ecb20c0687","slug":"video-during-election-campaign-in-raigarh-district-headquarters-two-parties-clashed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़ जिला मुख्यालय में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़ जिला मुख्यालय में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम उस समय जूटमिल क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जब चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम जूटमिल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद माहौल इतना गर्मा गया कि थाने के सामने सैकडो की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट के बाद हंगामे की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली, चक्रधर नगर थाना प्रभारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि जा रहा है कि जूटमिल क्षेत्र में बुधवार की शाम कोतरा रोड क्षेत्र से कुछ युवकों के द्वारा जूटमिल क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी को वोट नही देने की बात कही जा रही थी। इतना ही नही उनकी बात नही मानने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही थी। इसी दौरान मारपीट की यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो के समझाते हुए दोनों के बीच समझौता करा दिया तब जाकर माहौल शांत हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।