{"_id":"673c72f9d1f494644f0d4c98","slug":"video-submitted-a-memorandum-to-the-collector-against-two-drunken-teachers-in-raigarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़ में दो शराबी शिक्षकों के खिलाफ शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़ में दो शराबी शिक्षकों के खिलाफ शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़ में दो शराबी शिक्षकों के खिलाफ शाला विकास समिति के अध्यक्ष जिला मुख्यालय पहुंचकर रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों शराबी शिक्षकों से स्कूल से हटाने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कांशीचुंआ गांव के मिडिल स्कूल के शिक्षक भास्कर भूषण सिदार, और प्राथमिक शाला के शिक्षक हेमसुंदर सिदार के खिलाफ शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत लेकर जिलाधीश के पास पहुंचकर उक्त दोनों शिक्षकों से स्कूल से हटाने की मांग की गई है। ताकि कांशीचुंआ गांव के स्कूल में अध्ययनत बच्चों का भविष्य बिगड़ने से बच सके। कांशीचुंआ शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामभगत निषाद ने बताया कि प्राथमिक शाला और मीडिल स्कूल में दो शराबी शिक्षक हैं। दोनों शराब के नशे में स्कूल पहुंचते जरूर हैं लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह स्कूल में सोते हैं और जब मन चाहे घूमते फिरते रहते हैं। दोनों शिक्षकों के शराब में धुत्त रहने की वजह से बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। मिडिल स्कूल के शिक्षक भास्कर भूषण सिदार, और प्राथमिक शाला के शिक्षक हेमसुंदर सिदार दोनों शिक्षकों से स्कूल के अन्य स्टाफ तक परेशान हैं। रामभगत निषाद ने यह भी बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ 2021 से शिकायत करते आ रहे हैं। न ब्लाक शिक्षा अधिकारी कुछ कार्रवाई कर रहे है और न ही जिला शिक्षा अधिकारी डॉ केवी राव कुछ कार्रवाई कर रहे हैं। इसलिये अब वो लोग सीधे रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे हैं। रामभगत ने बताया कि दोनों ही स्कूलों में कुल 250 बच्चे हैं। दोनों शिक्षकों को अगर स्कूल से नही हटाया गया तो आने वाले दिनों में पूरे गांव के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बीके राव ने बताया कि मीडिया के द्वारा मुझे इस बात की जानकारी मिली है कि दो शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच उपरांत कडी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।