Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Agriculture Minister Ram Vichar Netam's wife is sowing in the fields video goes viral
{"_id":"68725b0cb7ff3d6f69094539","slug":"video-agriculture-minister-ram-vichar-netams-wife-is-sowing-in-the-fields-video-goes-viral-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पत्नी खेतों में कर रही हैं बुआई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पत्नी खेतों में कर रही हैं बुआई, वीडियो वायरल
बलरामपुर रामानुजगंज कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पत्नी अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष पुष्पा नेताम इन दोनों अपने खेतों में स्थानीय महिलाओं के साथ अपने क्षेत्र में धान की बुवाई करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सात बार के विधायक राम विचार नेताम छत्तीसगढ़ शासन में कृषि मंत्री सहित अन्य विभागों के मंत्री हैं। भारी भरकम विभाग के बावजूद एवं लंबे समय में राजनीति में रहने के बाद भी उनकी एवं उनकी पत्नी की सादगी, सरलता देखते बनती है एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि पुष्पा नेताम ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की बुवाई कर रही है।
अक्सर पुष्पा नेताम राम विचार नेताम के साथ रायपुर में ही रहती हैं परंतु अभी बुवाई के समय में खेती बाड़ी देखने के लिए सनवाल में ही कुछ समय से हैं। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने अपनी पत्नी पुष्पा नेताम का धान का बुवाई करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालते हुए लिखा है कि धरती मां की सेवा, अन्नदाता का धर्म,आज मेरी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नेताम जी के गांव की बहनों के साथ खेतों में धान की बुवाई करते हुए परंपरा,श्रम और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।अपनी मिट्टी में अपने खेत में काम करने से जो आत्मिक संतोष और आनंद मिलता है वह अविस्मरणीय होता है। आज खेतों का यह दृश्य देखकर मन गर्व आनंद से भर उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।