{"_id":"6871ff631cee6a91a50e6574","slug":"video-baghpat-main-accused-of-murder-of-dairy-operator-injured-in-encounter-shot-in-leg-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: डेयरी संचालक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: डेयरी संचालक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:53 AM IST
बागपत जनपद में चार दिन पहले पांच लाख रुपये की लेनदेन के विवाद में दूधिया विपिन की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रामबीर उर्फ भूरा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। यह मुठभेड़ शनिवार सुबह नयागांव के पास हुई।
पुलिस ने घेराबंदी की तो रामबीर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें रामबीर के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार रामबीर उर्फ भूरा बाघू गांव का रहने वाला है। मृतक विपिन पेशे से दूध सप्लायर था और रामबीर से उसका पुराना लेनदेन चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 5 लाख की रकम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद में चार दिन पहले रामबीर ने विपिन को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगी थी।
एसपी ने बताया कि आरोपी रामबीर बेहद शातिर है और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।