Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Five-year-old girl injured after roof debris falls at primary health center in Korea
{"_id":"6a54e2139e74509d540fca98","slug":"video-five-year-old-girl-injured-after-roof-debris-falls-at-primary-health-center-in-korea-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरिया: टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, छत का मलबा टूटकर गिरा, पांच वर्षीय बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया: टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, छत का मलबा टूटकर गिरा, पांच वर्षीय बच्ची घायल
कोरिया जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। पटना तहसील के ग्राम टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय केंद्र में इलाज कराने आई एक गर्भवती महिला के साथ मौजूद उसकी 5 वर्षीय बच्ची के सिर पर छत का मलबा गिरने से वह घायल हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और उसका प्राथमिक उपचार कराया। राहत की बात यह रही कि बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
इस घटना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर भवन स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन में पहले से दरारें थीं, इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज जारी रखा गया। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं तथा जर्जर भवन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कैसे तय की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।