{"_id":"673c69ff9ba3e19ab0020504","slug":"video-opposition-leader-mahant-attacks-the-government-in-korea","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोरिया में नेता प्रतिपक्ष महंत का साय सरकार पर हमला, बोले-मनपसंद एप के ब्रांड एम्बेसडर हैं सरकार के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोरिया में नेता प्रतिपक्ष महंत का साय सरकार पर हमला, बोले-मनपसंद एप के ब्रांड एम्बेसडर हैं सरकार के मंत्री
कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रदेश की साय सरकार पर जमकर हमला बोला। महंत शराब, सुरक्षा, हत्या और बढ़ते अपराध के साथ-साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा में हुए उपचुनाव को लेकर भी बोले। इस मौके पर महंत मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर भी पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की जीत का दावा किया है। वहीं हाल ही में लांच हुए मनपसंद एप को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। महंत ने कहा- शराब के नाम पर जो हमको गाली दिया करते थे, उन्होंने दारू के लिये मनपसंद एप बना दिया है। सरकार पूरे छतीसगढ़ को शराब में डुबाना चाहती है। महंत ने पुलिस पर लगातार बढ़ रहे हमले पर भी बयान दिया है। महंत ने कहा पुलिस पर हमला होना पुलिस और गृह मंत्री विजय शर्मा के लिए शर्म की बात। इस मौके पर महंत मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर भी पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।