Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : People are troubled by low voltage and power cuts in Makdi of Kondagaon Block Congress Committee demands intervention
{"_id":"67d9741fcf6167578206058e","slug":"video-people-are-troubled-by-low-voltage-and-power-cuts-in-makdi-of-kondagaon-block-congress-committee-demands-intervention-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोंडागांव के माकड़ी में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से जनता परेशान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोंडागांव के माकड़ी में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से जनता परेशान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की हस्तक्षेप की मांग
कोंडागांव के विकासखंड माकड़ी में पिछले कुछ दिनों से लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, छात्र-छात्राओं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, किसान भी अपनी फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि भारी मात्रा में धान और मक्का की फसल ली गई है, जो बिजली न मिलने से सूखने के कगार पर है।
इस समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के पदाधिकारियों और क्षेत्र की जनता ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।
जनता का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती 2 से 5 घंटे तक हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।