Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : Vidyut Mazdoor Union submitted a memorandum on registration and exploitation of electricity workers in Kondagaon
{"_id":"67015c199dfe83f4c50a10e4","slug":"video-vidyut-mazdoor-union-submitted-a-memorandum-on-registration-and-exploitation-of-electricity-workers-in-kondagaon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोंडागांव में बिजली मजदूरों के पंजीयन और शोषण पर विद्युत मजदूर यूनियन ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोंडागांव में बिजली मजदूरों के पंजीयन और शोषण पर विद्युत मजदूर यूनियन ने दिया ज्ञापन
छत्तीसगढ़ विद्युत मजदूर यूनियन (पंजीयन 462) ने कोंडागांव के श्रमपदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मजदूरों के पंजीयन में कमी और उनके शोषण की समस्याओं को उजागर किया। यूनियन ने बताया कि जिले में बिजली मजदूरों का पंजीयन कम संख्या में हुआ है और जो श्रमिक पंजीकृत हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में ठेकेदारों द्वारा बाहरी श्रमिकों से कार्य करवाने और मजदूरों के शोषण का मुद्दा भी उठाया गया। ठेकेदार प्रवासी श्रमिकों की सूची श्रम विभाग या पुलिस को नहीं सौंपते, जिससे श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन होता है। यूनियन ने मांग की है कि सभी श्रमिकों का पंजीयन शिविर लगाकर किया जाए और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार मोबाइल के माध्यम से किया जाए। यूनियन ने श्रम विभाग से ठेकेदारों को मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और उनका भुगतान बैंक खाते के माध्यम से सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।