{"_id":"6700ed8fd6f08f799b04e655","slug":"video-chhatara-ananaya-thharahara-oura-khashab-rathara-bna-matal-esadaema-farayathaya-ka-sana-shakayata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छात्रा अनन्या धौरहरा और खुश्बू राठौर बनी मितौली एसडीएम, फरियादियों की सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छात्रा अनन्या धौरहरा और खुश्बू राठौर बनी मितौली एसडीएम, फरियादियों की सुनी शिकायतें
लखीमपुर खीरी में खमरिया के चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पूर्व छात्रा अनन्या को मिशन शक्ति के तहत शनिवार को एक दिन के लिए धौरहरा एसडीएम बनाया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने अनन्या को पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद अनन्या ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस से संबंधित प्रार्थना पर धौरहरा थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। छात्रा खुशबू राठौर को एक दिन का मितौली एसडीएम बनाया गया है। खुशबू को एसडीएम विनात उपाध्याय ने प्रशस्ति पत्र दिया। एक दिन की एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। खुशबू राठौर ने इंटर की परीक्षा में जिले में 12 स्थान हासिल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।