{"_id":"6700353011c714531e05d2e8","slug":"video-amatha-hatayakada-palsa-na-kaya-khalsa-aakhara-bcaca-ka-hataya-kaya-ka-thakha-vadaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, आखिर बच्चों की हत्या क्यों की? देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, आखिर बच्चों की हत्या क्यों की? देखें वीडियो
कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल व बाइक भी बरामद हो गई है। पुलिस के अनुसार चंदन का शिक्षक की पत्नी से संबंध था। इसका सुनील ने विरोध किया और फिर 2018 में छेड़खानी व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी से नाराज होकर उसने बृहस्पतिवार देर शाम पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी।
एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक के पिता राम गोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चंदन ने बताया कि शिक्षक की पत्नी पूनम से उसका संबंध था। बाद रिश्ते बिगड़ गए तो पूरे परिवार की हत्या कर दी।
शिक्षक को तीन, पत्नी को दो और बेटियों को लगीं एक-एक गोली
चंदन ने सुनील कुमार को तीन गोलियां मारीं। एक गोली सिर व दूसरी सीने और तीसरी गोली पेट के पास लगी थी। दो गालियां शरीर को पार कर गई थीं, जबकि एक गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी है। पत्नी पूनम भारती को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली उसके पेट और दूसरी गोली सीने में लगी। दोनों बुलेट उसके शरीर में फंसी रही। बेटी सृष्टि को एक गोली सीने में बाईं ओर लग कर निकल गई थी। छोटी बेटी लाडो के मुंह के पास गोली लगकर पार हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।