Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Employment servants demonstrated by marching on foot in Bhadohi, submitted a ten-point memorandum of demands
{"_id":"66ffe0fabaa38b7067007b87","slug":"video-employment-servants-demonstrated-by-marching-on-foot-in-bhadohi-submitted-a-ten-point-memorandum-of-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में रोजगार सेवकों ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया,सौंपा दस सूत्रिय मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में रोजगार सेवकों ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया,सौंपा दस सूत्रिय मांगपत्र
ज्ञानपुर संविदा पर नियुक्त रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च किया। उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले जुटे सैकड़ों रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया गया। पूरे प्रदेश में 36 हजार से रोजगार सेवक हैं, जो बीते 17 सालों से कार्यरत हैं। कई बार इन्हें समय से मानदेय नहीं मिलता। मांग किया कि सहायक सचिव का पद सृजित कर रोजगार सेवकों को नियमित किया जाए। इसके अलावा उनका मानदेय बढ़ाने, रोजगार सेवकों को प्रथम डोंगलकर्ता के हस्ताक्षर का अधिकार देने, रोजगार सेवकों के जॉब कार्ड में अन्य कार्य जोड़ विभागीय कर्मी घोषित करने समेत अन्य मांगे रखी। चेताया कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।