{"_id":"66ffc5a399da17f5d209c605","slug":"video-team-trials-for-university-inter-college-championship-at-mahavidyalaya-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में यूनिवर्सिटी इंटर कालेज चैंपियनशिप के लिए टीमों का ट्रायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में यूनिवर्सिटी इंटर कालेज चैंपियनशिप के लिए टीमों का ट्रायल
अटल बिहारी वाजपेई उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय स्पोर्टस डिपार्टमेंट के ओर से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एकदिवसीय चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्टस डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि शुक्रवार को आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप के लिए कबड्डी (पुरुष वर्ग) वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) और वॉलीबॉल (महिला वर्ग) के लिए चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में गेम एक्सपर्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के डीपीई यशवंत परमार थे। इन्होंने इस दौरान चयन प्रक्रिया के हर पैरामीटर को ध्यान में रखकर प्लेयर्स का सेलेक्शन किया। उन्होंने प्लेयर्स को बेहतर टिप्स दिए ताकि वह आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश चैंपियनशिप में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी व चयन प्रक्रिया के सदस्य प्रोफेसर कृष्ण चंद, डॉ. कुलदीप सिंह , प्रोफेसर अरविंद रतन और प्रोफेसर कमलेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।