{"_id":"66ffd66cfbeb00a38201ab61","slug":"video-rozgar-sevaks-demonstrated-in-sonbhadra-demanded-regularization-and-state-employee-status","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, नियमित करने के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, नियमित करने के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने की मांग की
सोनभद्र में रोजगार सेवक संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री जुड़ा ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान मनरेगा कर्मचारियों और रोजगार सेवकों के मानदेय में वृद्धि सहित अन्य हितों को पूरा करने का वादा किया गया था। तीन वर्ष बीतने के बावजूद यह घोषणाएं अब तक लागू नहीं हुई हैं। रोजगार सेवक संघ ने विशेष रूप से ईपीएफ फंड की समस्या उठाया। इसमें सरकार की ओर से अंशदान दिए जाने के बावजूद अभी तक यह राशि खातों में जमा नहीं की गई है। एचआर पॉलिसी को भी लागू नहीं किया गया है। रोजगार सेवकों ने मांग किया कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए ताकि वे अपने परिवार का उचित भरण-पोषण कर सकें। इसके अलावा रोजगार सेवकों को नियमित किए जाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।