{"_id":"66ffddcade42b57cdf0ede04","slug":"video-garama-rajagara-savaka-na-maga-rajaya-karamacara-ka-tharaja-jalsa-nakalkara-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता शुक्रवार को जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। उनकी मांग है कि ग्राम पंचायतों में सहायक सचिव का पद सृजित कर रोजगार सेवकों को समायोजित करते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के न्याय पंचायत में स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए। मनरेगा कार्यों को बेहतर करने के लिए एक मोबाइल और डाटा रिचार्ज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो संगठन दिवाली के बाद प्रदेशस्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।