{"_id":"66ffd934a94a8c21e6060eb3","slug":"patients-family-members-assaulted-in-hospital-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2178023-2024-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 07:23 PM IST
निवाड़ी जिले के ओरछा के पास स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। यथार्थ हॉस्पिटल के प्रबंधक का कहना है कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट की थी, इसके बचाव में सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें बाहर किया था।
दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के ओरछा तिगेला पर स्थित यथार्थ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का है। एक अक्टूबर को यहां एक मरीज की मृत्यु से गुस्साए परिजनों का अस्पताल स्टाफ से विवाद हो गया था। नाराज सुरक्षा गार्डों ने पहले तो मरीज के परिजनों को अस्पताल से बाहर किया फिर अपने बेल्ट उतार उन पर टूट पड़े। बेल्टों से मरीज के साथ आए लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन के नितिन चौधरी ने बताया कि टीकमगढ़ जिले की पलेरा नगर के रहने वाले संतोष अहिरवार लीवर पीड़ित थे, जो अस्पताल में आए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उनके परिजनों द्वारा डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी गई। चप्पल और जूते और पानी की बोतल मारी गई। इस संबंध में उन्होंने निवाड़ी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्पिटल प्रबंधन एवं उनके सुरक्षा गार्डों की मारपीट करते तस्वीर सामने आई है।
नहीं आया पुलिस थाने में कोई आवेदन
ओरछा पुलिस थाने के प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल की तरफ से और ना ही पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई आवेदन आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आवेदन आएगा तो पुलिस निश्चित ही इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जरूर इस मामले की जानकारी लगी है, लेकिन जब तक कोई आवेदन नहीं आता है, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से की गई शिकायत
यथार्थ हॉस्पिटल के फैसिलिटी मैनेजर नितिन चौधरी ने बताया कि इस संबंध में निवाड़ी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर के शिकायत की गई है । उन्होंने कहा कि मरीज के साथ कुछ आसामाजिक तत्व आए थे जो क्रिया कर्म के लिए पैसे मांग रहे थे और उन लोगों ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ चप्पल और पानी की बोतलों से हमला कर दिया था। इसके बचाव में सुरक्षा गार्ड्स ने उनको अस्पताल से बाहर निकाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।