{"_id":"6700f1cecde719ce2d098419","slug":"video-ima-had-taken-the-decision-of-strike-in-protest-against-the-attack-on-doctor-in-gorakhpur-withdrew-it","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉक्टर पर हमला: IMA ने वापस लिया हड़ताल, SSP पहुंचे बैठक में, दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉक्टर पर हमला: IMA ने वापस लिया हड़ताल, SSP पहुंचे बैठक में, दिया आश्वासन
गोरखपुर में डॉक्टर अनुज सरकारी पर हमले के विरोध में आईएमए ने हड़ताल का फैसला किया था। सुबह 10 बजे बैठक के बाद फैसला लिया जाना था। बैठक में ही एसएसपी गौरवर ग्रोवर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें बताया कि हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया गया था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है और जेल भेज दिया गया है। आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल करवा देंगे। इसके अलावा चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने का भी आश्वासन दिया। आईएमए की तरफ से भी कुछ बिंदुओं पर खुद से सोचने और उसमें बदलाव किए जाने पर सहमति के बाद बैठक में हड़ताल के फैसले को वापस लेते हुए बैठक समाप्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।