दुर्ग से राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने शव को लेकर प्रदर्शन परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा किया गया,इस दौरान चक्का जाम को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे और समझाइश इसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
जिले के अंजोरा के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और कांग्रेस ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया 1 घंटे से भी अधिक समय तक जाम किया गया,इसके बाद पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर वन वे करते हुए गाड़ियों को वहां से रवाना किया,इसके साथ ही प्रशासनिक समझाइश और पुलिस की मौजूदगी के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया,दरअसल,अंजोरा के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग अंजोरा स्थित भिलाई कंडक्टर्स PTV लिमिटेड में कार्यरत थे।
परिवार का आरोप है कि कल रात लगभग 9 बजे कंपनी के लोगों ने उन्हें सड़क के दूसरी तरफ कुछ काम के लिए भेजा था,उधर से वापस आते समय करीब 9:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई,हादसे के बाद परिवार का कहना है कि बुजुर्ग ड्यूटी पर थे,इसलिए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए,इसी मांग को लेकर परिजन नेशनल हाईवे को जाम किए हुए हैं इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रबंधन से बातचीत के बाद उचित मुआवजा दिए जाने की बात करते हुए चक्का जाम को समाप्त कराया गया।