सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Forest Minister Kedar Kashyap arrived at Mardapal Madai fair in Kondagaon

Kondagaon News: मर्दापाल मड़ई मेले में पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, भंगाराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 07:39 PM IST
Forest Minister Kedar Kashyap arrived at Mardapal Madai fair in Kondagaon
कोंडागांव में केदार कश्यप मर्दापाल में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भंगाराम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। माघ मास में आयोजित होने वाले भंगाराम माता मावली मड़ई मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने सभी ग्रामवासियों को मेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण अंचलों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को और प्रभावी बनाया गया है। इस योजना के तहत अब ग्रामीणों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

मेला स्थल पर आयोजित विभागीय शिविर में मंत्री ने पंचायत विभाग के विकसित भारत जी राम जी योजना आधारित स्टॉल सहित उद्यानिकी, पशुधन, जल संसाधन, श्रम, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन स्टॉलों तक पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के स्टॉल में पहुंचकर यातायात नियमों की जानकारी ली और लोगों से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया। मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा ने बताया कि दो दिवसीय मेला में दूर-दराज एवं अंदरूनी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

21 Feb 2026

सीएचसी खलीलाबाद में लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

21 Feb 2026

रस्सी,प्लास्टिक के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

21 Feb 2026

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना

21 Feb 2026

नगरपालिका ने पोस्टमार्टम रोड से हटवाया अतिक्रमण

21 Feb 2026
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने महिलाओं की आवाज को और मजबूत किया है- डॉ. सानिया त्यागी

21 Feb 2026

क्रिकेट में कला संकाय ने कृषि संकाय को 24 रन से हराया

21 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान

21 Feb 2026

Ujjain News: वाहन मेले में पोर्टल पर अटकी टैक्स छूट, आरटीओ बोले- छूट भी मिलेगी और वेरिफिकेशन भी होगा

21 Feb 2026

भीषण गर्मी में भी घर को ठंडा रखेगा एएमयू में बना यह पैनल

21 Feb 2026

Meerut: एनएएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

21 Feb 2026

Meerut: आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

21 Feb 2026

Meerut: विक्टोरिया पार्क में अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित

21 Feb 2026

बहादुरगढ़: बादली के कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में स्वदेशी मेले में कलाकारों ने बांधा समां

21 Feb 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे फाजिल्का, मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर को दी श्रद्धांजलि

21 Feb 2026

फिरोजाबाद पुलिस अभियुक्ता को आई गिरफ्तार करने, बचने को उसने झोपड़ी में लगाई आग

21 Feb 2026

समाधान दिवस: पेशकार की बदसलूकी पर डीएम ने जताया खेद; अनुज त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

21 Feb 2026

Shimla: गेयटी थियेटर में हुई शास्त्रीय और पहाड़ी नृत्य प्रतियोगिता, देखें वीडियो

21 Feb 2026

जीरा के गुरविंदर पाल की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

UGC के खिलाफ प्रदर्शन: लखनऊ पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग पर चढ़े

21 Feb 2026

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

21 Feb 2026

चंबा: साहो के बरोर में व्यक्ति की संधिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच की उठाई मांग

21 Feb 2026

Video: सीएम योगी बोले- सरकार बदली तो हमने तत्काल कार्रवाई शुरू की

21 Feb 2026

तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से दो गोवंशों की मौत, चालक फरार

Shahjahanpur: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार; दो छात्र गंभीर रूप से घायल

21 Feb 2026

Video: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई पार्टी

21 Feb 2026

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया श्रद्धालु चार दिन से लापता, ढाबे पर खाना खाते समय परिवार से हुआ अलग

21 Feb 2026

फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का आयोजन

21 Feb 2026

लखनऊ नगर निगम सदन : भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस, जताई नाराजगी

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed