{"_id":"69996dcd3f5afef23a09d0a6","slug":"video-heavy-traffic-jam-on-delhi-road-ahead-of-chief-ministers-meerut-visit-exam-going-students-face-trouble-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान
मेरठ में शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के निकट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली रोड को बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
इस दौरान बोर्ड परीक्षा देने जा रहे कई छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे छात्र पुलिसकर्मियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की गुहार लगाते नजर आए।
शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के पास बिजली बंबा बायपास से लेकर दिल्ली रोड तक करीब 6-6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचकर कार्यक्रम और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।