Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Religious Sentiments Hurt During Navratri Uproar Over Posters of Deities Displayed Near Bus Stand Toilet
{"_id":"69bd2b9f5c1f970d840ea323","slug":"navratra-me-aastha-par-thes-bastar-news-c-1-1-noi1498-4070926-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: नवरात्र में आस्था पर ठेस, बस स्टैंड के शौचालय के पास देवी-देवताओं के पोस्टर लगाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: नवरात्र में आस्था पर ठेस, बस स्टैंड के शौचालय के पास देवी-देवताओं के पोस्टर लगाने पर बवाल
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 06:08 PM IST
कोंडागांव में चैत्र नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान कोंडागांव के नए बस स्टैंड में सामने आई एक घटना ने धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया है। यहां शौचालय के गेट के पास डस्टबिन के बगल में देवी-देवताओं सहित प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए थे, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन वाले इस बस स्टैंड में लोगों को इस तरह के दृश्य का सामना करना पड़ रहा था। हिंदू समाज ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए स्थानीय प्रशासन के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। इसी बीच एक जागरूक महिला ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा।
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में संबंधित पोस्टरों को मौके से हटा दिया गया। हालांकि तब तक यह मुद्दा राजनीतिक रंग भी ले चुका था। कोंडागांव कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन मौके का जायजा लेने नए बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन तब तक प्रशासन पोस्टर हटा चुका था। नरेंद्र देवांगन ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि शौचालय के पास इस तरह देवी मां की तस्वीर लगाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भले ही पोस्टर हटा दिए गए हों, लेकिन उनके पास घटना का वीडियो मौजूद है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।