Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress Attacks Over 1.53 Crore Paddy Scam Mohan Markam States Impossible Without Political Patronage in Kond
{"_id":"6a0d986917429c42f701d216","slug":"paddy-bastar-news-c-1-1-noi1498-4302673-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: 1 करोड़ 53 लाख के धान घोटाले पर कांग्रेस का हमला, मोहन मरकाम बोले- राजनीतिक संरक्षण बिना संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: 1 करोड़ 53 लाख के धान घोटाले पर कांग्रेस का हमला, मोहन मरकाम बोले- राजनीतिक संरक्षण बिना संभव नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 07:06 PM IST
Link Copied
मोहन मरकाम ने कोंडागांव में आयोजित प्रेस वार्ता में मुलमुला धान खरीदी केंद्र में सामने आए 1 करोड़ 53 लाख रुपए के कथित धान घोटाले को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घोटाला राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
मरकाम ने कहा कि जिस मुलमुला धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने स्वयं किया था, उसी केंद्र से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का धान गायब होना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतना बड़ा घोटाला कैसे हुआ और अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामला सामने आए 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। इससे भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने जिले के 67 धान उपार्जन केंद्रों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि रिकॉर्ड में 96 प्रतिशत धान उठाव दिखाया जा रहा है, जबकि कई केंद्रों में अब भी धान पड़ा हुआ है। जिले में 32 लाख 35 हजार 628 क्विंटल धान खरीदी और 31 लाख 27 हजार 833 क्विंटल उठाव का दावा किया गया है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। कांग्रेस ने पूरे मामले की न्यायिक जांच, दोषियों पर एफआईआर और सभी धान खरीदी केंद्रों की बारीकी से जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।