{"_id":"6a75952d0136217dd80bb8e9","slug":"video-dehradunadmitting-its-error-the-mdda-removed-the-seal-from-the-plots-boundary-villagers-protested-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गलती मानते हुए एमडीडीए ने प्लॉट की बाउंड्री से हटाई सील, ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती मानते हुए एमडीडीए ने प्लॉट की बाउंड्री से हटाई सील, ग्रामीणों ने किया विरोध
लेखक गांव, थानों के पास एक खाली प्लॉट और निर्माणाधीन मकान पर एमडीडीए द्वारा लगाई गई सील हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध किया। ग्रामीणों ने मौके पर एमडीडीए कर्मियों का पटका पहनाकर स्वागत किया, लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी भी जताई। बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके प्लॉट की बाउंड्री पर बिना नोटिस के सील लगा दी गई थी। एमडीडीए ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्लॉट की बाउंड्री से सील हटा दी, जबकि निर्माणाधीन मकान की सील भी सेटरिंग निकालने के लिए पहले ही अस्थायी रूप से खोली जा चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग आम लोगों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि डोईवाला और थानों क्षेत्र में कथित अवैध प्लाटिंग पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं एमडीडीए कर्मियों ने बताया कि कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई थी और त्रुटि सामने आने पर संबंधित प्लॉट की सील हटा दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।