{"_id":"68640de1e318562bd00c8172","slug":"video-strike-of-students-of-ayurveda-university-begins-dehradun-news-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विवि के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद विवि के छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों ने डिग्री समेत विभिन्न मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को धरने पर बैठे छात्रों ने विवि प्रशासन पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया।
कहा कि विवि का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। छात्रों का आक्रोश 2018 बैच की डिग्री जारी करने में हो रही देरी, 2019, 2020 व 2021 बैच के परीक्षा परिणामों की घोषणा न होने, 2022 बैच के नामांकन व परीक्षा परिणामों की घोषणा न होने और 2022 बैच के नामांकन व परीक्षाओं में हो रही देरी के लिए है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तमाम बिंदुओं के संबंध में कई बार विवि प्रशासन को पत्र लिखा गया, बावजूद मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। डिग्री न मिलने से आगे की पढ़ाई व रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है। वहीं, 2019, 2020 और 2021 बैच के छात्रों का कहना है कि उनके परीक्षा परिणाम रोके गए हैं, जिससे उनके उच्च शिक्षा या इंटर्नशिप के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। 2022 बैच के छात्रों का अभी तक नामांकन नहीं हुआ और न ही उनकी परीक्षाओं की कोई तारीख तय की गई है। इससे उनका एक पूरा साल बरबाद होने की कगार पर है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।