{"_id":"6863ae2532ad4eddc104266d","slug":"video-people-are-troubled-by-jam-and-mud-dm-who-came-for-inspection-reprimanded-nhai-officials-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जाम और कीचड़ से लोग परेशान, निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जाम और कीचड़ से लोग परेशान, निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को हड़काया
बिजनौर। कोतवाली देहात कस्बे में बन रहे ओवर ब्रिज के चलते इलाके में अव्यवस्था गहरा गई है। आलम ये है कि जाम और कीचड़ से लोग परेशान हो रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर कस्बे में निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को हड़काते हुए जल्द से जल्द ओवर ब्रिज निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं का पिटारा उनके सामने रख दिया। ग्राम प्रधान इमरान शमी ने जिलाधिकारी को बताया कि कई स्थानों पर गड्ढे खोद दिए गए, जिनमें जलभराव होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्थानीय लोगों को जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।