विकासनगर। यातायात और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले लोगों पर पुलिस का प्रहार जारी है। बुधवार रात को पुलिस ने शराब के नशे में हूटर बजाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने में पर एक लग्जरी कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कार को सीज कर दिया गया है। एक स्कूटर और बाइक चालक भी शराब के नशे में मिले थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया। स्कूटर और बाइक सवार पैदल घर गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान बाबूगढ़ चुंगी के पास एक कार चालक तेजी से हूटर बजाते हुए आया। उसने कार को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा कार के पास पहुंचे। कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा था। उन्होंने कार की जांच की तो उसमें हूटर लगा था। अल्कोहल मीटर से जांच करने पर उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी चालक सोनू शराब के नशे में पाया गया। चालक से पूछताछ की गई और वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा हरियाणा के कैथल निवासी बाइक सवार सक्षम उर्फ लक्की और कोतवाली क्षेत्र के केसरबाग निवासी स्कूटर चालक अमन पाटिल में अल्कोहल मीटर से जांच करने पर शराब के नशे में मिले। बाइक और स्कूटर को भी सीज कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।