{"_id":"670779cb3a7b88241409fe7a","slug":"video-we-will-make-hosting-of-national-games-historic-sports-minister-rekha-arya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाएंगे : खेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाएंगे : खेल मंत्री
38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि हम खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक और बेहतरीन बनाकर दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों के साथ विंटर नेशनल गेम का भी आयोजन होगा। राज्य ने का दावा किया कि ज्यादातर खेलों को विश्वस्तरीय स्थायी बुनियादी व्यवस्था में कराने की रूपरेखा और अधिकांश तैयारियां हो चुकी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की 25 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक के बाद खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्थान चयन, भव्य आयोजन व अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। खेल निदेशालय का कहना है कि हमें अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने का पर्याप्त समय मिल गया है। खेल निदेशालय के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में 38 प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड के नौ शहरों का चयन किया गया है। इनमें देहरादून और हल्द्वानी में सबसे अधिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर और गुलरभोज में प्रतियोगिताएं कराया जाना प्रस्तावित है। इन जगहों पर ऐसे स्टेडियम और संसाधन विकसित किए जा रहे हैं, जिनसे खेलों के समापन के बाद भी राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय स्टेडियम, मैदान आदि सुविधाएं मिलती रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।