{"_id":"6a02c9302e8b868d35063105","slug":"video-weather-takes-a-turn-heavy-rain-lashes-dehradun-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, देहरादून में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने करवट ली और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस सप्ताह गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर बीते तीन दिनों से मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिल रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। पर्वतीय इलाकों में यह अंतर और अधिक देखने को मिला। सोमवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।