{"_id":"6ad8b1b566f97f643701902e","slug":"video-faridabad-tempo-loaded-with-fish-overturns-on-delhi-mathura-road-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दिल्ली-मथुरा रोड पर पलटा मछलियों से भरा टेंपो, स्थानीय लोगों ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दिल्ली-मथुरा रोड पर पलटा मछलियों से भरा टेंपो, स्थानीय लोगों ने की मदद
दिल्ली-मथुरा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर मोटरसाइकिल और मछलियों से भरे टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया और ड्रमों में रखी सैकड़ों मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में मोटरसाइकिल सवार और टेंपो चालक को मामूली चोटें आईं।
सड़क पर मछलियां बिखरने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टेंपो चालक को मछलियां समेटने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और मछलियों को उठाकर दोबारा ड्रमों में भरने लगे। टेंपो पलटने और मछलियां सड़क पर फैलने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में लोगों की मदद से मछलियों को समेटा गया और रास्ता सुचारू हुआ। हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।