Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Faridabad: Two-day district-level Yogasan Championship to be held in the district; register by July 8.
{"_id":"6a4cc8e56ec737e682067740","slug":"video-faridabad-two-day-district-level-yogasan-championship-to-be-held-in-the-district-register-by-july-8-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन, 8 जुलाई तक कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन, 8 जुलाई तक कराएं पंजीकरण
फरीदाबाद। जिले में आगामी 11 और 12 जुलाई को छठवीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। खेल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-29 स्थित हरमन जिमनर स्कूल में होगा। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। फरीदाबाद योगासन एसोसिएशन के सचिव श्याम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तय किए गए हैं। इसमें 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में 14 से 18 वर्ष वाले जूनियर वर्ग में और 18 से 28 वर्ष के युवा सीनियर वर्ग में दम-खम दिखाएंगे। इसके अलावा सीनियर ए (28-35 वर्ष), सीनियर बी (35-45 वर्ष) और सीनियर सी (45-55 वर्ष) वर्ग के तहत भी मुकाबले आयोजित होंगे। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन और रिदमिक योगासन जैसे इवेंट्स खेले जाएंगे। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक स्थानीय खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लें ताकि अंतिम समय किसी भी परेशानी से बचा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।