बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Waterfalls flow in Bhadrajun, water inflow in the Bari river of Jaswantpura,

जालौर में मानसून मेहरबान: भाद्राजून में बहे झरने, नदियों में बढ़ा जलस्तर; तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 09:08 AM IST
Jalore: Waterfalls flow in Bhadrajun, water inflow in the Bari river of Jaswantpura,

राजस्थान के जालौर जिले में सोमवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जालौर शहर सहित जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद शाम तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं तेज बारिश के बाद जिले की नदियों और नालों में पानी की आवक शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में तेज बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

सोमवार को हुई बारिश के बाद पूरे जिले का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। जालौर शहर समेत अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद देर शाम तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

भाद्राजून में बहे झरने, जसवंतपुरा की बाड़ी नदी में बढ़ी पानी की आवक

लगातार बारिश के चलते जिले के कई नदी-नालों में पानी बहने लगा। जसवंतपुरा क्षेत्र की बाड़ी नदी, जो सिरोही जिले के मालेश्वर की पहाड़ियों से निकलती है, उसमें करीब एक फीट तक पानी बहता नजर आया। वहीं भाद्राजून क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद धुम्बड़ा माता मंदिर की पहाड़ियों पर झरने बहने लगे। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे।

भीनमाल में उफान पर नदियां, रपटा पार करते समय पलटी जीप

भीनमाल क्षेत्र की रोपसी और वणधर नदी में भी तेज बहाव दर्ज किया गया। दोनों नदियों में करीब दो फीट तक पानी आने से रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा। इसी दौरान एक जीप चालक ने बहाव वाले रपट को पार करने का प्रयास किया, जिससे जीप पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जीप में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से बहाव वाले नदी-नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट मामला: एसओजी ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले एक और डॉक्टर को किया गिरफ्तार

शनिवार के बाद सोमवार को फिर सक्रिय हुआ मानसून

इससे पहले शनिवार को मानसून सक्रिय होने के बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद बारिश थम जाने से उमस लगातार बढ़ रही थी। सोमवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जसवंतपुरा में सबसे ज्यादा 88 एमएम बारिश

सोमवार शाम तक जिले में औसतन 36.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 88 एमएम बारिश जसवंतपुरा में रिकॉर्ड की गई, जबकि भाद्राजून में 70 एमएम वर्षा हुई। इसके अलावा चितलवाना, सांचौर और जालौर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई।

तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जालौर जिले में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाैनपुर में महिला को तीन हिस्सों में काट डाला, VIDEO

07 Jul 2026

VIDEO: अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक हटाया अतिक्रमण

07 Jul 2026

भिन्न भार वर्गों में बॉक्सिंग टीम का चयन किया, VIDEO

07 Jul 2026

सोनभद्र में राम मंदिर चढ़ावा मामले की कराई जाए न्यायिक जांच, VIDEO

07 Jul 2026

गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO

07 Jul 2026

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

देश का नंबर वन जेवलिन थ्रोवर, लेकिन घर तक नहीं पहुंची पक्की सड़क; VIDEO

07 Jul 2026

वीआईपी पार्टी की महासचिव अंजू बिन्द हाउस अरेस्ट, VIDEO

07 Jul 2026

सीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, VIDEO

07 Jul 2026

Video: मां उल्का लायंस ने जमाया एसजीपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा

06 Jul 2026

Video: बगावत करने वाले विधायक को बचाया, अपनी बात रखने पर हमारे खिलाफ कर दी एकतरफा कार्रवाई

06 Jul 2026

कानपुर: छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ ली

06 Jul 2026

Haridwar: मनसा देवी मंदिर के पुजारियों ने ली चढ़ावे का दुरुपयोग नहीं करने की शपथ

06 Jul 2026

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा

06 Jul 2026

कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी

06 Jul 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में डीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

06 Jul 2026

Indore News: दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म 'हमारी रामलीला', अब विदेशों में मचा रही धूम

06 Jul 2026

एम्स में 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर हुईं नियुक्तियां, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति

06 Jul 2026

Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट

06 Jul 2026

Meerut: पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड में दोषी समीर को उम्रकैद की सजा, 50 हजार जुर्माना

06 Jul 2026

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा

06 Jul 2026

Meerut: मिठाई कम देने का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला, घायलों के पक्ष में गुर्जर समाज ने भरी हुंकार, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरधना तहसील पहुंचे भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

06 Jul 2026

Meerut: गृहकर शिविर में भवन स्वामियों ने जमा किया कर

06 Jul 2026

Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए

06 Jul 2026

Meerut: शिक्षा मेले में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

06 Jul 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम की पूल पार्टी में सदस्यों ने की खूब मस्ती

06 Jul 2026

Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया

06 Jul 2026

अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता कनेक्शन के लिए मांगे 82 हजार, डीएम से लगाई गुहार

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed