{"_id":"6a4c78200bb11e73ba0d170c","slug":"video-upakathara-ma-naha-saugdhha-ta-kasa-bthha-ecata-lina-ka-japara-aathha-rata-btata-gal-hana-para-jaii-ka-javab-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"'उपकेंद्र में नहीं सीढ़ी तो कैसे बंधे एचटी लाइन का जंपर', आधी रात बत्ती गुल होने पर जेई का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उपकेंद्र में नहीं सीढ़ी तो कैसे बंधे एचटी लाइन का जंपर', आधी रात बत्ती गुल होने पर जेई का जवाब
राजधानी लखनऊ में शारदा नगर के रश्मि खंड-1 की रविवार रात 12 बजे हाइटेंशन लाइन का जंपर (फ्यूज) उड़ने से लाइट कट गई। इस कॉलोनी में हाईकोर्ट के जज का आवास भी है। बत्ती गुल होने पर जज साहब के पिता महेंद्र पाल सिंह ने जेई और उपकेंद्र ऑपरेटर के मोबाइल पर खूब कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महेंद्र पाल सिंह आधी रात को ही सुरक्षा कर्मियों के साथ उपकेंद्र की ओर चल पड़े। रास्ते में उनको कर्मचारी उस जगह मिले, जहां पर जंपर बांधा जाना था। मगर, ऊंची सीढ़ी न होने के कारण खड़े थे।
महेंद्र पाल सिंह उपकेंद्र पहुंचे तो ऑपरेटर अभिषेक ने बताया कि मोबाइल पर लगातार कॉल आने के कारण आपको जवाब नहीं दे सका। उपकेंद्र के मोबाइल में ऑपरेटर को रिंग बैक कॉल की सुविधा नहीं दी गई है। इस पर वह जेई शिवकुमार शाक्य से रूबरू हुए। जेई ने फोन पर बताया कि उपकेंद्र पर संसाधनों का इस कदर अभाव है कि काम कराना मुश्किल है। उपकेंद्र पर इतनी ऊंची सीढ़ी नहीं है, जिससे जंपर बांधा जा सके। न ही सचल वाहन का चालक। रात को एक चालक का इंतजाम करके सचल वाहन घटनास्थल पर ले गए। फिर सीढ़ी उस पर रखकर जंपर बांधने के लिए कर्मचारी को जान जोखिम में डालना पड़ा। तब रात 3:15 बजे बिजली चालू हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।