{"_id":"6a57811cbc4c9ab66407b3a4","slug":"video-traveling-while-sitting-on-roof-of-a-car-on-kgp-expressway-in-faridabad-proved-costly-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर कार की छत पर बैठकर सफर पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर कार की छत पर बैठकर सफर पड़ा महंगा
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर चलती कार की छत पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। छांयसा क्षेत्र के पास हुई इस घटना में कार मालिक का 14 हजार रुपये का पोस्ट चालान किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक सेंट्रो कार सब्जियों से पूरी तरह भरी हुई दिखाई दे रही थी। कार में जगह नहीं बचने के कारण एक युवक वाहन की छत पर बैठकर सफर कर रहा था। पीछे चल रहे वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।