{"_id":"67b16d5410cd1371380739bf","slug":"video-body-of-a-mason-was-found-in-a-field-in-bibi-nagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बुलंदशहर में खेत में मिला राजमिस्त्री का शव, गले पर निशान... ससुराल वालों पर शक, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बुलंदशहर में खेत में मिला राजमिस्त्री का शव, गले पर निशान... ससुराल वालों पर शक, परिजनों ने लगाया जाम
बीबीनगर थाना क्षेत्र में स्याना रोड स्थित बालाजी मंदिर के निकट एक खेत में राजमिस्त्री निवासी शिवपुरी थाना स्याना का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूर पर ही उसकी बाइक भी गिरी हुई मिली। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए बीबीनगर स्याना मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद शव उठने दिया और फिर जाम खोला गया। स्याना थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय गुड्डू राज मिस्त्री का काम करते थे। बताया गया कि वह बीते काफी समय से अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल बीवीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला उग्रसेन में रह रहे थे। शुक्रवार शाम गुड्डू घर से बाइक लेकर कहीं गए थे। लेकिन, वह वापस नहीं लौटे। जिन्होंने उनकी खोजबीन भी की। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे कुछ राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव स्याना रोड स्थित बालाजी मंदिर के निकट एक खेत में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गुड्डू के रूप में की और उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। मृतक के शव के कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी जमीन पर पड़ी हुई मिली। इसकी सूचना मृतक के ससुराल वालों को भी दी गई। कुछ ही देर बाद मृतक के स्याना निवासी परिवार वाले घटना स्तर पर पहुंच गए। जिन्होंने शव को बीबीनगर स्याना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही उन्होंने ससुराल वालों पर युवक की हत्या कर शव को यहां फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के गले पर भी चोट का निशान नजर आ रहा है। देर शम तक भी मृतक के ससुराल वाले मौके पर नहीं पहुंचे थे। सीओ स्याना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जाम लगा रहे परिजनों का ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।