{"_id":"67b743e149b3935f780dd308","slug":"video-crook-who-came-to-buy-coconut-in-ghaziabad-escaped-with-20-thousand-rupees-from-the-shop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में नारियल लेने आया बदमाश दुकान से 20 हजार रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में नारियल लेने आया बदमाश दुकान से 20 हजार रुपये लेकर हुआ फरार
मुरादनगर में मैन बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर ग्राहक बनाकर नारियल लेने आया बदमाश गल्ले से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच शुरू की। ब्रहमनान कॉलोनी निवासी ललित सिंघल ने बताया कि मैन बाजर में सुनहरी मदन लाल किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर चले गए थे, दुकान पर उनके पिता मदनलाल दुकान पर अकेले थे। करीब डेढ़ बजे एक युवक आया और उसने पहले दो नारियल व एक चुन्नी ली और चला गया। युवक ने देखा मदनलाल दुकान पर अकेले है, वह दोबारा पांच मिनट आया और चार नारियल ओर मांगे। मदनलाल दुकान के अंदर से नारियल लेने चले गए, युवक गल्ले की तरह झुका तो उन्होंने उससे कहा कि क्या कर रहा है, युवक गल्ले से करीब 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।