{"_id":"68662e7fa2c521cfbc01a584","slug":"video-five-members-of-bike-theft-gang-arrested-in-delhi-ncr-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
टीलामोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी तुलसी निकेतन निवासी साजन, शालीमार गार्डन निवासी समीर फर्फ बर्गर, साहिबाबाद का सूरज और बिजनौर निवासी सद्दाम व नदीम हैं। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने टीलामोड़ क्षेत्र के जंगल से पांच बाइक और छह स्कूटी और 10 मोबाइल बरामद की हैं, जो दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों से चोरी की गई थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सभी ने दोपहिया वाहन चोरी करने और उन्हें कम दाम में लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।