{"_id":"6853af86fe85a2028f071087","slug":"video-statement-of-dcp-rural-in-case-of-murder-of-youth-in-front-of-muradnagar-police-station-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर थाने के सामने युवक का मर्डर, जानें मामले पर क्या बोले DCP ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर थाने के सामने युवक का मर्डर, जानें मामले पर क्या बोले DCP ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुरादनगर में एक सूचना मिली थी कि मिल्क रावली गांव में रविंद्र शर्मा के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की है। इस सूचना पर तत्काल चौकी की फोर्स और थाने की फोर्स मौके पर गई। वहां पर छानबीन की गई, जो आरोपी मोंटी था। उसके घर पर उसकी तलाश भी की गई। वहां पर वह मौजूद नहीं मिला। इसके बाद रविंद्र शर्मा व उनके परिजनों ने थाने पर आकर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही थी। इस दौरान उनके परिजन और उनके कुछ परिचित थाने के बाहर सड़क पर थे। वहां पर उनको सड़क के दूसरी तरफ आरोपी मोंटी व उसका साथी अजय दिखाई पड़ा। इन लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान मोंटी ने फायरिंग कर दी। जिसमें रविंद्र शर्मा के पुत्र रवि शर्मा को गोली लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद रविंद्र शर्मा तथा उनके परिजनों द्वारा तहरीर दी गई। इस तहरीर में इसी गांव के मोंटी व अजय को आरोपी बनाया गया है। इस पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। टीमें गठित कर दी गई हैं। गिरफ्तारी का सतत प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसमें गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।