Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
80-year-old Neem tree fell in Gurugram due to storm auto-rickshaw driver and his son escaped unhurt
{"_id":"6a3a6fe528ab8fb7f3093479","slug":"video-80-year-old-neem-tree-fell-in-gurugram-due-to-storm-auto-rickshaw-driver-and-his-son-escaped-unhurt-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: आंधी के कहर से 80 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, बाल-बाल बची ऑटो चालक और उसके बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: आंधी के कहर से 80 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, बाल-बाल बची ऑटो चालक और उसके बेटे की जान
बादशाहपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण मंगलवार को समसपुर गांव की यादव चौपाल के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां करीब 80 साल पुराना एक विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर वहां से गुजर रहे ऑटो को चपेट में ले लिया। इस दौरान ऑटो चालक जय प्रकाश और उनके बेटे की जान बाल-बाल बच गई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ी अनहोनी होने रुक गई।
पेड़ इतना भारी-भरकम था कि उसके गिरने से पास में लगा बिजली का एक खंभा भी बुरी तरह टूट गया। खंभे के टूटने से बिजली की हाई-टेंशन तारें पेड़ की शाखाओं पर ही लटक गईं जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। मुख्य सड़क पर पेड़ और टूटे खंबे के कारण गांव का रास्ता बाधित हो गया और वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय ग्रामीण योगेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह नीम का पेड़ काफी प्राचीन था और गांव की पहचान बन चुका था जो अब टूट चुका है। तेज आंधी की मार यह सह नहीं पाया और गिर गया। वहीं किसी अन्य बड़े हादसे या करंट की चपेट में आने से बचाने के लिए तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ को फोन पर सूचित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।