{"_id":"69a06226b265e5a97e0c0e8c","slug":"video-administration-yellow-paw-fell-on-illegal-properties-of-criminals-vinay-and-sanju-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: अपराधी विनय और संजू की अवैध प्रॉपर्टी पर चला प्रशासन का पीला पंजा, टीम शेड डालकर किया था अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: अपराधी विनय और संजू की अवैध प्रॉपर्टी पर चला प्रशासन का पीला पंजा, टीम शेड डालकर किया था अवैध कब्जा
सेक्टर-63ए में नगर निगम गुरुग्राम की दो कनाल जमीन पर टीम शेड डालकर व दुकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को पीले पंजा चला। कादरपुर गांव निवासी अपराधी विनय और संजू ने यहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। वे दोनों आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं।
सेक्टर-65 थाने की पुलिस द्वारा एकत्रित की गई जानकारियों में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सेक्टर-63ए स्थित नगर निगम गुुरुग्राम की करीब दो कनाल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके टीन शेड डालकर दुकान बना रखी थीं। इससे उन दोनों को अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था। नगर निगम से अधिकारी आरके मोंगिया (एसडीओ), सेक्टर-65 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर पुलिस टीम सहित मौके पर मौजूद रहे।
आरोपी विनय के खिलाफ गुरुग्राम के भोंडसी थाना, सेक्टर-50 थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना में 10 मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी संजू के खिलाफ बादशाहपुर थाना, भोंडसी थाना, बिलासपुर थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना, शिवाजी नगर थाना में कुल 14 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों व अनैतिक तरीके से अर्जित की गई प्रॉपर्टी व अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जिले के अपराधियों की सूची बनाकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।