{"_id":"6a705aedd06945d0ec0252a1","slug":"video-crowds-of-devotees-thronged-shiva-temples-in-gurugram-on-the-first-monday-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan First Somwar 2026: पहले सोमवार पर गुरुग्राम के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan First Somwar 2026: पहले सोमवार पर गुरुग्राम के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे जयकारे
सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह सबेरे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।शहर के प्रमुख मंदिरों घंटेश्वर मंदिर,भूतेश्वर मंदिर,सिद्धेश्वर मंदिर,प्रकाशपुरी मंदिर, सेक्टर चार श्री राम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर,गीता भवन मंदिर, सेक्टर 56 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 15 पार्ट वन राधा कृष्ण मंदिर,सेक्टर 43 हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। गंगाजल, चंदन,रोली, दूध,दही,मधु,फूल,बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि भगवान शिव को प्रिय समझी जाने वाली चीजें भगवान को अर्पित किया। मंदिर में भगवान शिव के भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया। इसमें बहुत सारे भक्तों ने हिस्सा लिया।
सोमवार की सुबह नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर महादेव के जलाभिषेक लिए बृज मंडल 84 कोस की परिक्रमा यात्रा दल राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर से रवाना हुआ।मंदिर से भक्तों का एक बड़ी संख्या सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में मौजूद थी । इस यात्रा मंदिर से महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत यात्रा के संयोजक धमेंद्र फौजी संयोजक, सह संयोजक राजेश दुहान, राकेश सैनी, विहिप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर,वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज आदि मौजूद थे। दो बसों में सवार होकर भक्तों का दल इस यात्रा के लिए रवाना हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।