{"_id":"6a1989cbfa5526c8f40cd273","slug":"video-national-savings-certificate-scheme-becomes-first-choice-of-gurugram-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना बना गुरुग्राम की पहली पसंद, अप्रैल में 4460 लोगों ने किया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना बना गुरुग्राम की पहली पसंद, अप्रैल में 4460 लोगों ने किया निवेश
गुरुग्राम जिले में सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न देने वाली डाकघर की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) योजना लोगों को खूब पसंद आ रही है। अप्रैल माह में ही 4460 से अधिक लोगों ने इस योजना में निवेश किया है। खास बात यह है कि युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक इस योजना में रुचि दिखा रहे हैं। सरकारी गारंटी और तय ब्याज दर के कारण लोग इसे सुरक्षित बचत का अच्छा माध्यम मान रहे हैं।
इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम से खाता खुलवा सकता है, जबकि छोटे बच्चों के लिए अभिभावक खाता खोल सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं है।
वर्तमान में इस योजना पर 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज सालाना चक्रवृद्धि के आधार पर जुड़ता है और पूरी राशि मैच्योरिटी पर मिलती है। योजना में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। पांच वर्ष बाद निवेश राशि पर अच्छा रिटर्न मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।