{"_id":"6a916940d484ecf6080aba5e","slug":"video-work-on-placing-u-girders-for-gurugram-metro-project-begins-today-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में यू-गर्डर रखने का काम आज से, चार पिलर पर पियर कैप लगाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में यू-गर्डर रखने का काम आज से, चार पिलर पर पियर कैप लगाने का काम पूरा
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के एलिवेटेड वायाडक्ट के निर्माण में अब तेजी आने की उम्मीद है। परियोजना के तहत शुक्रवार देर रात करीब एक बजे से यू-गर्डर रखने का काम शुरू किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से किया जाएगा। इसके लिए निर्माण स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
परियोजना के तहत अब तक चार पिलर पर पियर कैप लगाने का काम पूरा हो चुका है। इन पियर कैप पर यू-गर्डर रखे जाएंगे। परियोजना में पहला पियर कैप (पी-2-28) सफलतापूर्वक स्थापित किया जा चुका है। इसके बाद अन्य पियर कैप की स्थापना के साथ यू-गर्डर लॉन्चिंग का काम भी आगे बढ़ाया जाएगा।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अनुसार, यू-गर्डर लॉन्चिंग शुरू होने से एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और बेहतर परियोजना प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पूरा होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।