Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather: There will be a pause in the weather...but there will be no relief from the cold, know the weathe
{"_id":"6985a119af078fa7c109cb22","slug":"up-weather-there-will-be-a-pause-in-the-weather-but-there-will-be-no-relief-from-the-cold-know-the-weathe-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मौसम में ठहराव...लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मौसम में ठहराव...लेकिन सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Feb 2026 01:36 PM IST
Link Copied
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप खिलेगी और घने कोहरे से राहत मिलेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई क्षेत्रों में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होगा। प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिन तक ठहराव के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन प्रदेश भर में पछुआ हवाएं चलेंगी, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी और सुबह शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। तराई के इलाकों में सुबह के समय छा रहे कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है।
हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी में सबसे गर्म दिन रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन प्रदेश के मौसम में ठहराव रहेगा। यानी दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है। तराई व अन्य कुछ इलाकों में हो रहे कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।
कानपुर में अरब सागर और पश्चिम बंगाल की हवाएं भूमध्य रेखा की तरफ जाने से नमी आने की निरंतरता बाधित हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने पर ठंड से राहत रहेगी। सूर्यास्त के बाद माहौल में गलन बढ़ेगी। रात को हल्का कोहरा रह सकता है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को भी कानपुर परिक्षेत्र में सुबह तेज धूप निकलने की संभावना है। उतर पश्चिमी सर्द हवाओं की गति बढ़ सकती है। इससे शाम के बाद सुबह तक गलन भी महसूस हो सकती है। सुबह और रात में कहीं कहीं कोहरा पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है , लेकिन अभी यह ईरान के आसपास है। इसके हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा। इसके अलावा तापमान धीमे-धीमे नीचे आ सकता है। 48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। 48 घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री नीचे आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।